Tuesday, 22 August 2023

एक उत्पाद से अंत्योदय

 

                                                        एक जिला  एक उत्पाद से अन्त्योदय 

                                                                                                                   - अशोक सिन्हा 

समाज के आर्थिक, सामाजिक, एवं राजनैतिक रूप से पिछड़े, गरीब, कमजोर वर्ग का उत्थान हो सके, इस निमित्त सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान का प्रयास ही अन्त्योदय है। स्व. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मूल में अन्त्योदय है। सामाजिक एवं आर्थिक विकास के द्वारा कौशल सामाजिक एवं आर्थिक विकास के द्वारा कौशल विकास और अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि करते हुए व्यक्ति का सामाजिक स्तर से ऊपर उठाना इस उद्देश्य की पूर्ति करता है। सबसे गरीब व्यक्ति को सहायता कैसे पहुंचे इसके लिये अनेक सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन सक्रिय प्रयास करते रहते हैं। सरकार एवं शासन व्यवस्था भी अपनी ओर से अनेकों योजनाएं चलाते रहते हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास हुए हैं। यह कहना नितान्त उचित होगा। भारत की समृद्धि में लघु एवं कुटीर उद्योगों का सर्वाधिक योगदान रहा है। जब प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर था और प्रत्येक गांववासी हुनरमंद होता था तब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारत का वैभव विश्व में विख्यात था। सम्पूर्ण विश्व से भारत में व्यापारी आकर व्यापार करते थे। ढाका मलमल, केरल के मसाले, कन्नौज का इत्र और एक से बढ़कर कृषि उत्पाद भारत की पहचान होते थे। पूरा विश्व इन वस्तुओं से सम्मोहित था। उस समय अन्त्योदय की आवश्यकता नहीं थी। कालान्तर में जब भारत में आक्रान्ता आये, देश गुलाम हुआ तब लूट और बेकारी बढ़ी। औद्योगिकीकरण ने भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप ही बदल दिया। गांव में हस्तशिल्प का ह्रास हुआ और  परम्परागत उद्योग-धन्धे चौपट हो गये। यह स्थिति गरीबी बढ़ाने वाली हुई। कालांतर में समाज में विभाजन हुआ | श्रम का महत्त्व कम होने लगा और बाबूगिरी, अफसरशाही सम्मानसूचक माने जाने लगे  |कामगार, कृषक, मजदूर वर्ग द्वितीय श्रेणी का नागरिक माना जाने लगा। बेरोजगारी बढ़ी और देश में गरीबी बढ़ी। गरीब देश विश्वगुरु नहीं बन सकता। भारत घर छोड़कर अन्यत्र भटकना नहीं पड़ता है को यदि विश्व का सिरमौर बनना है तो उसे समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे हर नौजवान को काम देने का अवसर प्रदान करना होगा तथा हर हुनर को हाट प्रदान करना होगा। इस प्रयास से केवल और केवल सरकारी नौकरी या नौकरी करने की तीव्र दबावयुक्त भावना पर रोक लगेगी और अनावश्यक बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा। हाथ को जब काम मिलेगा तब हुनर विकसित होगा और देश की वास्तविक प्रगति होगी। उत्पादन और बाजार के मध्य समन्वय भी बनेगा तथा निर्यात  भी बढ़ेगा । 

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु एक जिला एक उत्पाद योजना को जनवरी २०१८ से लागू किया है, जिसकी भारत ही नहीं विश्व में चर्चा हो चुकी है। राज्य में इससे लाखों युवकों को काम मिला है। तथा राज्य सरकार की ओर से 5 वर्षों में हुनरमंद व्यक्तियों को 26000 रुपये की सहायता भी दी जा रही है । हुनर हाट लगाकर बाजार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जनपद के हस्तकला, हस्तशिल्प एवं विशिष्ठ हुनर को सुरक्षित एवं विकसित करना है। इससे सम्बंधित जनपद में रोजगार सृजन और आर्थिक संमृद्धि का लक्ष्य पूरा हो रहा है | जनपद में  विशिष्ठ उत्पाद के लिए कच्चामाल, डिजाइन, प्रशिक्षण, तकनीकी और बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अत्यन्त छोटे स्तर पर अच्छा लाभ मिलने के साथ परिवार व घर छोड़कर अन्यत्र  भटकना नही पड़ता है | छोटे -छोटे गाँव  भी भारत में अपनी पहचान बना रहे है  | नई तकनिकी से श्रेष्ठ उत्पादन होने लगे हैं और सहज अनुदान, विपणन की सुविधा तथा प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सफलता को देखरकर देश के 17 राज्यों में 54 इनक्यूकेशन केन्द्र खोले गये हैं। 35 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 707 जिलों को केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा एक जिला एक उत्पाद के लिए अनुमोदित कर दिया गया है। 17 राज्यों में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम, आन्ध प्रदेश, उड़ीसा एवं उत्तराखण्ड शामिल है। इन सभी राज्यों में 470 जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र बने हैं।



उपरोक्त उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्रदान की गई है। यह उत्पाद एक ब्राण्ड बने हैं और यह ब्राण्ड यू.पी की पहचान होगी। इस योजना के अन्तर्गत लघु, मध्यम और नियमित उद्योगों को मदद प्रदान की जा रही है। अनुदान व्यवस्था सामान्य सुविधा केन्द्र, विपणन सुविधा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। लक्ष्य 25 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार व नौकरी देने का लक्ष्य है और राज्य का सकल घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि मिल रही है। पारम्परिक उद्योगों की तेजी से स्थापना हो रही है और छोटे-छोटे गांवों का नाम विदेशों में भी पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश की संस्कृति का भी प्रसार हो रहा है। जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों को ओ. डी. ओ. पी. देकर प्रधानमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया।


विदेशी मेहमानों को वाराणसी की गुलाकी मीनाकारी कपलिंग्स, गणेश प्रतिमा, बांदा का शजर स्टोन कपलिंग्स, कन्नौज का इत्र, लखनऊ का चिनककारी वस्त्र, मुरादाबादी पीतल बाउल सेट, खुर्जा के कप प्लेट्स, सीतापुर के आसन, बरेली के जरी जरदोजी से बने उपहार, दिये गये जो बहुत पसंद किए गए। अब उ.प्र. के उपहार देश-दुनिया के बड़े निवेशकों के ऑफिस व घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। सरकार के रोड शो इवेंट में अपनी मिट्टी- संस्कृति की सुगंध तभी महका रही है। योगी सरकार लखनऊ के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस प्रयास की विश्वव्यापी चर्चा की गई तथा प्रत्यक्ष स्टाल लगे जहाँ दर्शकों की भारी भीड़ जमा थी | संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट में यह उल्लेख हुआ है कि भारत में 13.5 करोड़ जनसंख्या को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर विश्व से गरीबी दूर करने का विशेष कार्य किया गया है जो पूरे यूरोप की जनसंख्या से भी अधिक है। यही है अन्त्योदय अब धरातल पर काम दिखने लगा है। यदि देश प्रथम, राष्ट्र प्रथम, संस्कृति प्रथम, व्यक्ति की गरिमा और श्रम का सम्मान प्रथम इस भावना से देश के राजनेता, श्रमिक, नागरिकगण कार्य करेंगे तो अन्त्योदय का सूरज अवश्य चमकेगा। भारत की गरिमा बढ़ेगी और राष्ट्र की विश्व को दिशा देने की क्षमता बढ़ेगी। भारती अति प्राचीनकाल से अपनी श्रमशक्ति, मानव कल्याण और विश्व को एक कुटुम्ब मान कर सर्वहितकारी भावना से कार्य करने के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनः सांस्कृतिक आजादी और पुनर्जागरण का काल आया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न को साकार और सार्थक बनाने का यह अवसर अवश्य देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाल सिद्ध होगा।



From Blogger iPhone client

Thursday, 8 June 2023

भारतीय संस्कृति का विश्वव्यापी स्वरूप

 भारतीय संस्कृति का विष्वव्यापी स्वरूप

अषोक कुमार सिन्हा
सांस्कृति राष्ट्र की नैसर्गिक इकाई को आज राष्ट्र राज्यों में बांट कर संचरण बाधित कर दिया गया है अतः सांस्कृतिक सजीवता विरल हो गई है। आज भारतीयों की स्थिति यह हो गयी है कि वह स्वयं को पहचाननें में कठिनाई का अनुभव कर रहें हैं। भारत जैसे गौरवषाली राश्ट्र की सर्वकल्यायकारी सनातन संस्कृति की महानता उसके विष्वव्यापी ज्ञान और आध्यात्मिकता के कारण है। षाष्वत सत्य के सतत खोज में भारतीय ऋशि विज्ञानियों ने सम्पूर्ण विश्व में जा कर अपने ज्ञान का अलख जगाया। जिस समय विष्व के अधिकांश देष सभ्यता के विकास की प्रथम सीढ़ी पर थे, उस समय भारत अपनी सभ्यता और संस्कृति के कारण विष्वगुरु माना जाता था। विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थीगण भारत में ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने के लिये तक्षषिला, नालन्दा, विक्रमशिला एवं वाराणसी के महान विद्वानों के पास आया करते थे। ऐसे विद्याथियों की ज्ञान पिपासा शान्त करने की क्षमता केवल भारत में थी। एक ओर फाहियान और ह्वेनसांग भारत के विश्वविद्यालयों में विद्याध्ययन के लिये आते थे तब दूसरी ओर यहाँ के आचार्य, ऋशि और विद्वान सुदूर देषों में संस्कृति और धर्म, आध्यात्म का दीप जला रहे थे। भारतीय संस्कृति और धर्म-विज्ञान के प्रचार-प्रसार में अगस्त्य मुनि का नाम विश्व के अन्य भागों में भारत का ज्ञान का दीप जलाने वालों में प्रथम स्थान रखता है। इन्होने दक्षिण पूर्व एशिया के अर्द्धसभ्य राष्ट्रों में ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करने का कार्य किया। इन्होने दक्षिण भारत से वरुण द्वीप, शंख द्वीप, मलय द्वीप और यव द्वीप सहित अनेक देशों की सांस्कृतिक यात्रा की, जहाँ इनके नाम की षपथ ली जाती है। दीपंकर बुद्ध से जावा, सुमात्रा, सेलिबीज, श्याम और अन्नाम में ज्ञान प्रकाशित हुआ। मौर्य शासक सम्राट अशोक ने पूर्व-पष्चिम, उत्तर-दक्षिण चारों दिशाओं में धर्म प्रचारक भेजे। इसा की मातृभूमि में बुद्ध की शिक्षाएँ अशोक ने पहुँचायीं थी। स्वयं बुद्ध ने साठ अर्हत विभिन्न दिशाओं में धर्म प्रसार के लिये नियुक्त किये थे। इन्ही धर्म प्रचारकों ने हिमालय के किरात लोगों और स्वर्ण भूमि के आग्नेय लोगों के बीच भारतीय संस्कृति व धर्म का बीजारोपण किया। अशोक के पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा ने सिंहल द्वीप के अनुराधपुर नगर मे बोधि वृक्ष की शाखा रोपी। जावा और सुमात्रा में नालन्दा शिक्षित धर्मपाल ने अपने शिश्य शीलभद्र व धर्मकीर्ति के साथ संस्कृति व धर्म पताका लहरायी। 65 ई. में कष्यप, मतंग और धर्मरत्न ने तथा बुद्धभद्र ने चीन में ज्ञान का दीपक जलाया। कुमारजीव का नाम संस्कृत और चीनी भाशा के प्रकाण्ड विद्वान के रूप में चीन में जाना जाता है। सार्वभौम मस्तिश्क का सिद्धान्त चीनी दर्शन को भारत की देन है। 372 ई. में बौद्ध धर्म चीन से कोरिया पहुँचा और वहीं से भारतीय संस्कृति का प्रवेष जापान में हुआ। मंगोलिया का सम्बन्ध भारत से ईसा के आठवीं षताब्दि में जुड़े। प्रज्ञा नामक भारतीय विद्वान ने संस्कृति का बौद्ध ग्रन्थों का मंगोल भाषा में अनुवाद किया। नालन्दा प्रशिक्षित पद्मसम्भव ने तिब्बत में 30 वर्श प्रवास किया और नागरिक व धार्मिक कानून बनाये। विक्रमषिला विष्वविद्यालय प्रषिक्षित दीपषंकर श्रीज्ञान ने नेपाल, तिब्बत, भूटान, सिक्किम और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में, जीवन, आचार-विचार, व्यवहारों और भारतीय संस्कृति से प्रमाणित किया। नेपाल ने अपने को हिन्दू राश्ट्र घोशित किया।
    बगदाद के खलीफा हारुल-रषीद के प्रषासन में भारतीय संस्कृति के प्रवाह से बगदाद का दरबार आप्लावित था। बरभक नामक वहाँ के वजीर भारतीय वैद्यों को बुला कर बगदाद में वैद्य के पदों पर नियुक्त करते थे। अरब विद्यार्थियों को वे भारत पढ़ने के लिये भेजते थे। भारत से गणित व संगीत को अरब लोगों ने ही यूरोप पहुँचाया। पंचतंत्र की कहानियाँ भी उन्ही के द्वारा विदेशों में पहुँची। भारत ही वह महान देष है जिसने विश्व को उपनिषदों और भगवत गीता का ज्ञान दिया। भारत में गुप्त साम्राज्य की प्रस्थापना होने से पहले ही भारत के जलयान पश्चिमी एशिया के अनेक भागों की यात्रा करते रहते थे। मुख्य रूप से पष्चिमी देशों की ओर से बसरा को भारत का प्रवेश द्वार माना जाता था। बहुमूल्य रत्नों, मोतियों, रजत, स्वर्ण के साथ अनेक उपयोगी वस्तुओं का व्यापार भारत की ओर से किया जाता था। ईसा की पहली दो शताब्दियों में पेत्रा नामक स्थान भारतीय वाणिज्यिक व्यापारिक वस्तुओं के विक्रय का प्रमुख केन्द्र था। दजला और फरात नामक दो नदियों के संगम पर बसा हुआ ‘उबला’ नामक नगर भारतीय वस्तुओं के खरीद का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र था। म्यानमार, स्याम, कम्बोडिया, हिन्द चीन, जावा, मेडागास्कर, अरब, पुर्तगाल, समुद्रमार्ग से भारतीयों ने सभ्यता और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने वाले नौचालक वर्ग से जुड़े भारतीय ही थे। दक्षिण में, चोल राजाओं की राजधानी कावेरीपट्टनम एक सुप्रसिद्ध बन्दरगाह था और राजेन्द्र चोल ने मलय द्वीप पर विजय प्राप्त कर भारतीय संस्कृति का व्यापाक प्रसार किया। चम्पा द्वीप से भारतीय सीधे चीन पहुँचते थे। चीन में हुवाई षान के नाम से प्रसिद्धि पाने वाले भारतीय भिक्षु हरिचन्द ने ईसा की पाँचवी शताब्दी में चीन हो कर मेक्सिको की यात्रा की थी।
    हरिचन्द अपने षिश्यों के साथ भरतीय ज्ञान, आध्यात्म की ज्योति जगा कर वृद्धावस्था में पुनः चीन आ गये। उन्होने योरोपवासियों से पूर्व ही अमेरिका की खोज कर ली थी। इस यात्रा का वर्णन एडवर्ड पी0 विनिंग नामक विदेषी लेखक ने ‘अज्ञात कोलम्बस’ षीर्शक से किया है। अफगानिस्तान, नेपाल, तिब्बत, खोतान, मंगोलिया, श्रीलंका, म्यान्मार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, चम्पा जावा, बाली, बोर्नियो, चीन, जापान आदि अनेकानेक देषों में गणपति गणेष की पूजा अर्चना होती रही है। इण्डोनेषिया की मुद्रा या नोटों पर आज भी गणेष का चित्र अंकित रहता है। स्वर्ण भूमि एयरपोर्ट पर समुद्रमथंन की सोने की बड़ी सी मूर्ति बनी है। श्रीलंका में रामायण का 7150 वर्श पुराना सम्बन्ध है। रामसेतु उसका जीवित प्रमाण है।
    हिन्दू जीवन मूल्यों का प्रसार रामायण और रामकथा के माध्यम से लगभग 7 हजार 150 वर्शों से अधिक पुराना है। राम के प्रमाण रूस, इजिप्ट, से ले कर वियतनाम तक विस्तारित हैं। कोरिया जापान का सीधा सम्बन्ध अयोध्या राज्य से है। अयोध्या की राजकुमारी का विवाह कोरिया के षासक किम से हुआ था। आज भी भारत के साथ-साथ राम के जीवनवृत्त से सम्बन्धित षिलापट्ट विदेषों के पुरातत्व सर्वेक्षकों के लिये आष्चर्य का विशय है। सुप्रसिद्ध इतिहासवेत्ता बी.यस. वाकणकर द्वारा मिश्र से तीसरी षताब्दी में ब्राह्मी लिपि के एक षिलालेख को खोज निकालने से वहाँ वैदिक हिन्दू संस्कृति की विद्यमानता की पुश्टि होती है। यह षिलालेख मिश्र की राजधानी काहिरा के संग्रहालय में आज भी सुरक्षित है। अबीसीनिया में बड़ी संख्या में कुशाणकालीन स्वर्ण मुद्राएँ प्राप्त हुई है। इतिहासकार अलबरूनी ने लिखा है कि खुरासान, फारस, इराक, मोसुल और सीरिया तक बौद्ध धर्म का बहुत अधिक प्रचार-प्रसार हो चुका था। सिख मत के प्रणेता गुरुनानक देव जी सन 1518 में अपने दो षिश्यों बाला और मरदाना के साथ सूरत से अरब देष गये। उनकी स्मृति में अदन में आज भी एक मन्दिर विद्यमान है। वे जेद्दा, मक्का भी गये थे, बगदाद, हलीब, तेहरान, इस्फान, तुर्किस्तान, ताषकन्द बुखारा, समरकन्द और अफगानिस्तान की यात्राएँ भी की और इस्लाम के गढ़ में जा कर भारत की सांस्कृतिक दिग्विजय का झण्डा गाड़ा था। भारत का विचार चिन्तन एवं संस्कृतियाँ श्रेश्ठ है लेकिन जब तक हम सामाजिक स्तर पर संगठित नहीं होंगे तब तक संस्कृतियों का संरक्षण एवं उत्थान सम्भव नहीं है। सभी पुरातन संस्कृतियाँ एक दूसरे का सम्मान करें परन्तु रुपान्तरण के दबाव से मुक्त रहें। यही भारतीय परम्परा है। पारिवारिक संस्कार, प्रकृति के प्रति आदर भाव और उनके संरक्षण के माध्यम से हमे पूरे विष्व में सार्थक बने। मानवता के लिये सुखोन्मुखी विचार के कारण विष्व में भारतीय विचार की व्यापकता रही। आज संसार में 3500 वर्श पुरानी ऋग्वेद की प्रति उपलब्ध है। नीति, सिद्धान्त, कर्म आध्यात्म का आज जितना भी साहित्य उपलब्ध है, वह इन वर्शों के बाद का है। संसार भर के भाषा विज्ञानियों ने यह स्वीकार कर लिया है और दुनिया की एकमात्र वैज्ञानिक भाषा संस्कृत है। ब्रिटिष संग्राहल में ब्रिटेन में एक चौखट जैसा स्तम्भ है जिसमें नाग, स्वास्तिक और मयूर के चिन्ह है। एक अन्य पत्थर पर स्वास्तिक और अश्टदल कमल उत्कीर्ण है। स्वास्तिक और मयूर भारतीय चिन्ह है जो केवल वैदिक मन्दिरों में हो सकते हैं जो प्रमाण है कि ईसा पूर्व ब्रिटेन में वैदिक संस्कृति और मन्दिर हुआ करते थे। रोम और इटली के प्राचीन इतिहास की लगभग प्रत्येक पुस्तक में ‘वेस्टा’ मन्दिरों का जिक्र है जो विश्णु से सम्बन्धित हैं। इसे समझने के लिये ‘क्यूमंट’ की विष्व प्रसिद्ध पुस्तक रोमन सम्राटों की धारणाएँ (स्ष्म्जमतदपजम कमे म्उचमतंअतष्े त्वउंदे 1896) के पृश्ठ 442 महत्वपूर्ण है जिसमें लिखा है कि रोमन सम्राटों की धारणाएँ तथा उनके राजकुलों में होने वाली विधि भारतीय राकुलों जैसी ही थी। वेद कहते हैं ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ पूरा विष्व एक परिवार है। अफ्रीका की जुलू परम्पराएँ भी कहती हैं ‘उबुन्टू’ मानव एक है। दक्षिण अफ्रीका का आर्य समाज आन्दोलन इसी उबुन्टू भावना के साथ खड़ा होकर कार्य कर रहा है। संकल्पमंत्र कहता है कि ‘‘जम्बूद्वीपे भारत खण्डे आर्यावर्तेकदेषे कलियुगे, कलिप्रथम चरणे बौद्धावताराय।’’ हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म एक वृक्ष की दो षाखाओं की तरह हैं। इसी तरह नाग पूजा की विधि भारतीय धर्म तन्त्र के साझा सूत्र हैं। नाग पूजा पूरे विष्व में होती है। ब्राह्मण और ब्राह्मण देवताओं का नाग से नाता बहुत बड़ा है। जल के साथ नाग का सम्बन्ध भारत की सीमाओं से भी परे जाता है। बाली जैसे द्वीपों सहित बासुकी या नाग वासुकी को जल देवता वरुण का सहयोगी माना जाता है।
आत्मवत सर्व भूतेशु
परोपकाराय पुण्याय पापाय परपीड़नम।।
    हमारे पास स्वाभाविक रूप से यह अनुभव और विचार है कि सभी भगवान उस एक ही दिव्य सत्य के अनेक रूप है जो पूरे जगत में अन्तर्भूत है। संस्कृति उन सब गुणों का समूह है जिन्हें मनुष्य शिक्षा तथा प्रत्यत्नों द्वारा प्राप्त करता है जिसके आधार पर मनुष्य का व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन विकसित होता है। भारतीय संस्कृति ने पूरे विश्व को इसी आधार पर विविधता और व्यापकता तथा समन्वय से प्रभावित किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रधान संस्कृति है:-
ईशावाश्यमिदं सर्व यत किन्चजगत्यां जगत।
तेन त्यक्तेन भुंजीयाः मा गृधः कास्यस्वित घनम्।।
    दुनियाँ में जो भी जीवन है, सब ईश्वर से भरा हुआ है। कोई चीज ईष्वर से खाली नही हैं। यहाँ केवल उसी की सत्ता है। वही सबका मालिक है। यह समझ कर हमें सब उसी को समर्पण करना चाहिये, और जो कुछ उसके पास से मिले उसे प्रसाद समझ कर ग्रहण करना चाहिये। यहाँ मेरा कुछ भी नही, सब ईश्वर का है। यही विचार/ज्ञान इशोपनिषद देता है। धर्म, कर्म, आत्मा, पुर्नजन्म हिन्दुत्व, आश्रम, मोक्ष मातृपूजा भारतीय जीवन के मूल तत्व है। पूरा विश्व इस ज्ञान से पूर्व में प्रभावित होता रहा है। अनेक कष्टों, कुविचारों के परिणाम देख पुनः विश्व भारत की ओर देख रहा है।
- लेखक विश्व संवाद केन्द्र लखनऊ के सचिव एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं।From Blogger iPhone client

Tuesday, 28 February 2023

उत्तरप्रदेश की पत्रकारिता

 

   
                                                         उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता

                                    *अशोक कुमार सिन्हा

  उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता का सम्बन्ध इसाई मिशनरी विरोध और आजादी के आन्दोलन से रहा है |यहाँ पत्रकार एवं पत्रकारिता दोनों अपनी मिशनरी कार्य शैली के कारण अपनी अलग पहचान बनाने में अग्रणी रहें है | हिंदी का पहला अख़बार 1826 में “उदन्त मार्तंड’’ कलकत्ता से जरूर निकला परन्तु उसके संपादक व् प्रकाशक उत्तर प्रदेश के कानपुर से गए प.युगुल किशोर सुकुल थे | उत्तर प्रदेश में श्री गोविन्द रघुनाथ थत्ते के संपादकत्व में राजा शिव प्रसाद “सितारे हिंद’’ ने जनवरी 1845 में “बनारस अखबार’’ का प्रकाशन प्रारंभ किया था जो प्रदेश का पहला अख़बार माना जाता है | बनारस से ही श्री तारा मोहन मिश्र ने 1850 में ‘सुधाकर’ का प्रकाशन किया जिसकी लिपि देवनागरी थी | 1852 में आगरा से मुंशी सदासुख लाल के संपादकत्व में ‘बुद्धि प्रकाश’ का प्रकाशन हुआ | ऐतिहासिक महत्व के ‘कविवचन सुधा’ का प्रकाशन 1868 में भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने वाराणसी से किया जिसने हिंदी पत्रकारिता में एक इतिहास रचा |पहले यह मासिक छपता था जो बाद में पाक्षिक छपने लगा | इसके प्रकाशन से हिंदी पत्रकारिता का नया युग प्रारम्भ हुआ | यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपता था | यहीं से भारतेन्दु जी ने हरिश्चंद्र मैगज़ीन ,हरिशंद्र चन्द्रिका और बाला बोधिनी नामक पत्रिकाएं भी प्रकाशित की |

             स्वाधीनता आन्दोलन के समय प्रदेश के पत्रकारिता का मूल स्वर राष्ट्रीयता ,राष्ट्र हित और जनजागरण था| सन 1877 में प्रयाग से प.बाल कृष्ण भट्टने ‘हिंदी प्रदीप’ मासिक पत्र का प्रकाशन हिंदी प्रवर्धनी सभा प्रयाग के सहयोग से प्रारंभ किया |इस क्रांतिकारी प्रयास से पत्र को अंग्रेजी शासन का कोपभाजन बनाना पड़ा क्योंकि इसमें राष्ट्रीयता की प्रखरता इतनी तेज थी जो अंग्रेजों को सहन नहीं हो रही थी | प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक छोटी सी रियासत थी कालाकांकर ,जहाँ अंग्रेजियत में पले व्  इंग्लैण्ड से पढ़े  राजा थे रामपाल सिंह | इन्होने कालाकांकर से ही रायल शीट के दो पन्नों का दैनिक अखबार ‘हिन्दोस्थान’ का प्रकाशन कराया जिसके सम्पादक थे प.मदन मोहन मालवीय जिनकी मान्यता थी ‘पत्रकारिता एक महान वैज्ञानिक कला है’| मालवीय जी नें 1907 में प्रयाग से ‘अभुदय’ तथा अंग्रेजी भाषा में ‘The Leader’ नामक पत्र भी निकाला | सन 1871 में प. बुद्धि बल्लभ पन्त ने अल्मोड़ा से ‘अल्मोड़ा समाचार’ निकाला जिसे अंग्रेजों ने बंद करा दिया | महर्षि दयानंद से प्रेरणा ले कर मुंशी बख्तावर सिंह ने 1870 में शाहजहाँपुर से ‘आर्य दर्पण’ साप्ताहिक निकाला | ऐतिहासिक महत्त्व की कालजयी साहित्यिक पत्रिका ‘सरस्वती’ सन 1900 में प्रकाशित होनी प्रारंभ हुई |

             राष्ट्रिय स्वाधीनता संग्राम के समय 1920 में काशी के शिवप्रसाद गुप्त ने दैनिक ‘आज’ की नींव रक्खी जिसके प्रथम संपादक श्री प्रकाश जी थे| दुसरे नंबर पर इसके सम्पादक प.बाबूराव विष्णु पराड़कर बने जो मूलतः महाराष्ट्र के थे  परन्तु ‘आज’ को इन्होने नया आयाम,नई गति,निर्भीक राष्ट्रीय विचारधारा व् हिंदी को सुन्दर स्वरुप  प्रदान की  | इनपर अंग्रेजों ने राजद्रोह का अभियोग भी लगाया | क्रांतिकारी पत्रकारिता के क्रम में पराड़करजी के सहयोग से 1929-30 में श्री सीताराम के संपादकत्व में  गुप्तरूप से ‘रणभेरी’का प्रकाशन किया गया जिसके पीछे पूरी अंग्रेज पुलिस और सी.आई.डी. लगी रही परन्तु उसे पकड़ नहीं सकी |कालांतर में दैनिक आज का अंग्रेजी संस्करण Today भी प्रकाशित हुआ तथा ‘अवकाश’ पत्रिका का भी प्रकाशन हुआ परन्तु यह बाद में बंद हो गया|

                      काशी में सन 1930-1942 के मध्य और आज़ादी के बाद 1975-77 में भूमिगत हो कर साइक्लोस्टाईल या हस्तलिखित भूमिगत पत्रों का प्रकाशन आन्दोलन को गति प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया| रणभेरी,शंखनाद ,खबर आदि नामों से प्रकाशित इन पत्रों में संपादक व् प्रकाशक के नाम प्रायः शहर कोतवाल और कलेक्टर मुद्रित रहते थे| ये पत्र विभिन्न स्थानों से और स्थान बदल कर निकाले  जाते थे | स्वतंत्रता आन्दोलन के समय रणभेरी नामक गुप्त पत्र का प्रकाशन  शहर कोतवाली के एक सिपाही के कमरे से साइक्लोस्टाईल मशीन लगा कर किया जा रहा था और रात के अँधेरे में ही ४ बजे भोर में उसे घरों के दरवाजे के नीचे से चुपके-चुपके सरका दिया जाता था ,जब कि शहर की पूरी सी.आई.डी. और पुलिस उसे शहरभर ढूढती रहती थी| इन पत्रों के माध्यम से सरकारी दमन का विरोध खुल कर किया जाता था |इन पत्रों से सम्बंधित मुख्य रूप से आचार्य नरेंद्र देव व् विष्णु राव पराड़कर की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी कभी नहीं हो पायी | भूमिगत प्रेस ने देश की स्वतंत्रता आन्दोलन की ज्वाला प्रज्वलित करनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |

                      इलाहाबाद में जन्मे परन्तु कानपुर को कर्मस्थली बना कर प्रसिद्ध क्रन्तिकारी श्री गणेश शंकर विद्यार्थी ने ‘प्रताप’ साप्ताहिक निकाला जो बाद में दैनिक हो गया |विद्यार्थी जी ने इस पत्र के माध्यम से न केवल क्रांतिकारियों की मदद की वरन पत्रकारिता के उच्य मानदंडों व् आदर्शों को भी स्थापित किया |शहीद भगत सिंह ने भी इस अखबार में गुप्त रह कर 6 महीने तक उप सम्पादक का कार्य किया | बनारस से सन 1932 में ही प्रमुख साहित्यिक पत्र ‘जागरण’ निकला जिसके संस्थापक थे प.विनोद शंकर व्यास और सम्पादक थे आचार्य शिव पूजन सहाय| यह पाक्षिक पत्र जय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में अपने  साहित्यिक स्वरूप में प्रसिद्ध हुआ | गोरखपुर से 1919 में प.दशरथ द्विवेदी नें ‘स्वदेश’ नामक साप्ताहिक पत्र निकाला जिसके देशभक्ति पूर्ण लेखों के कारण संस्थापक संपादक द्विवेदी जी व् लेख लिखने के कारण ‘उग्र’ जी को जेल जाना पड़ा | पूर्वांचल का यह प्रसिद्ध पत्र विदेशों में भी मंगा कर पढ़ा जाता था|

                 प्रदेश की प्रमुख साहित्यिक साप्ताहिक एवं मासिक पत्रिकाओं में हंस ,सरस्वती, माधुरी,अभुदय,सनातन धर्म,संसार,संगम,देशदूत,समाज,मर्यादा,स्वार्थ,चाँद एवं सुधा आदि मील का पत्थर सिद्ध हुईं |श्री शिव मंगल गांधी ने राष्ट्रिय विचारधारा से ओतप्रोत ‘जीवन’साप्ताहिक निकाला |शिवकुमार शास्त्री ने 1915 में ज्ञान शक्ति व् गया प्रसाद शुक्ल सनेही नें ‘कवी’नामक पात्र निकाला |बागी बलिया से बलिया गज़ट,बिहान,संसार नामक पत्र प्रकाशित हुए | मिर्ज़ापुर के बदरी नारायण चौधरी ‘प्रेमधन’ द्वारा सम्पादित ‘आनंद कादिम्बनी’ व् खिचड़ी समाचार भी अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए याद किया जाता है | स्वतंत्रता पूर्व इन पत्रों का मूल स्वर राष्ट्रीयता,राष्ट्रहित,स्वतंत्रता और जनजागरण था जो स्वतंत्रता बाद क्षेत्रीय समस्याओं पर केन्द्रित हो गया |

                    इलाहाबाद से ‘भारत’ और ‘अमृत पत्रिका’ नामक दो समाचारपत्र निकले थे ,इसके अतिरिक्त यहाँ से ‘सुकवि’ ‘सुमित्रा’ मासिक व् ‘रामराज्य’ साप्ताहिक तथा वर्तमान और ‘विश्वामित्र’ दैनिक पत्र भी प्रकाशित हुए |

                    लखनऊ से विप्लव ,वासंती ,रसवंती ,बालविनोद,युग चेतना ,पांचजन्य,राष्ट्रधर्म और तरुण भारत का प्रकाशन महत्वपूर्ण है |1947 के बाद यहाँ से नवजीवन,स्वतंत्र भारत, The pioneer,National Herald,The Times Of India,The Hindustan Times, The Indian Express,The Economic Times, नव भारत टाइम्स ,राष्ट्रीय सहारा,हिन्दुस्तान, आज ,राष्ट्रीय स्वरुप,स्वतंत्र चेतना ,कौमी आवाज,कुबेर टाइम्स,अमर उजाला ,अमृत प्रभात,डी. एन. ए.,जन संदेश टाइम्स,उर्दू दैनिक आग ,मरकज़ जदीद,आई नेक्स्ट,उर्दू रोजनामा,न्यू हेरम्ब टाइम्स,और अवधनामा जैसे महत्वपूर्ण अखबारों का प्रकाशन हो रहा है |राजधानी होने के कारण लगभग सभी टी.वी.चैनल और समाचार एजेंसियां यहाँ कार्यरत हैं| राज्य सूचना विभाग द्वारा ‘उत्तर प्रदेश सन्देश’नामक सुन्दर पत्रिका का प्रकाशन होता है | प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे कानपुर ,गोरखपुर,फैजाबाद,वाराणसी,आगरा,मेरठ,और सहारनपुर से कई महत्वपूर्ण  समाचारपत्रों का प्रकाशन हो रहा है| फैजाबाद से जनमोर्चा,मेरठ से रामराज्य,और बटुक,आगरा से उजाला व् सैनिक के प्रकाशन का उल्लेख करना आवश्यक है| गोरखपुर से ‘कल्याण’ और मथुरा से ‘युग निर्माण’ नामक धार्मिक पत्रिकाएं और लखनऊ सहित सभी महत्वपूर्ण सहरों से बड़ी संख्या में अच्छी पत्रिकाएं प्रकाशित हो रही है |

                  उत्तर प्रदेश के प्रमुख व् विशिष्ट पत्रकारों में प.युगुल किशोर शुकुल,भारतेंदु हरिश्चंद्र ,प.मदन मोहन मालवीय,महावीर प्रसाद द्विवेदी ,गणेश शंकर विद्यार्थी, बाबू राव विष्णु पराड़कर,श्री प्रकाश, प.कमलापति त्रिपाठी, डा.सम्पूर्णानन्द,मुकुट बिहारी वर्मा,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’,रघुवीर सहाय, शीला झुनझुनवाला ,अक्षय कुमार जैन,अशोक जी ,लक्ष्मी शंकर व्यास,अच्युदानंद मिश्र, नरेन्द्र मोहन ,डा.विद्या निवास मिश्र ,भगवान् दास अरोड़ा,जय प्रकाश भारती, अतुल माहेश्वरी,अशोक अग्रवाल , के.विक्रम राव ,शार्दुल विक्रम गुप्त,भानु प्रताप शुक्ल,वचनेश त्रिपाठी,वीरेश्वर द्विवेदी,राजनाथ सिंह सूर्य,नन्द किशोर श्रीवास्तव,आनंद मिश्र अभय,ओम,बलदेव भाई शर्मा,नरेंद्र भदौरिया, प्रकाश पांडेय आदि के नाम प्रमुख हैं|  

           उत्तर प्रदेश 2,38,566 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला 21 करोड़ से भी अधिक जनसँख्या वाला प्रदेश है | पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन की मुख्य गतिविधियों ,राजनैतिक घटनाओं,सामजिक जीवन के विविध पक्षों को प्रस्तुत करना है साथ ही वह साहित्यिक भाषा और उनकी विधाओं का भी विकास करती है| स्वत्रंयोत्तर भारत में उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता का आयाम और उद्देश्य तेजी से बदला है | तकनिकी का तेजी से विकास हुआ है साथ ही बाज़ारवाद के  प्रभाव ने पत्रकारिता का स्वरुप बदला है | इन सब के वावजूद प्रदेश की पत्रकारिता ने बहुत तेजी से विकास किया है और अपने नए आयाम तलाशे हैं |                               

 

  *लेखक उत्तर प्रदेश के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं,सम्प्रति लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के निदेशक|

From Blogger iPhone client

Wednesday, 28 September 2022

भारतीय जानता पार्टी का भारत में विस्तार

 

भारतीय जनता पार्टी का भारत में विस्तार
                                                       *अशोक कुमार सिन्हा
भारत को समृद्धि, एकता, शक्तिशाली, स्वावलम्बी और आदर सहित सम्मान दिला कर सम्पूर्ण विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने का संकल्प ले कर एक राष्ट्रवादी राजनैतिक संगठन के रूप में इस दल का गठन किया गया था। नये नाम के साथ इसकी स्थापना 8 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन बुला कर किया गया था, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुये थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दल का भारत के राजनैतिक क्षितिज पर यह पुनर्जन्म था। इसका इतिहास भारतीय जनसंघ (चुनाव चिन्ह-दीपक) से जुड़ा हुआ है। 1947 में भारतीय स्वतन्त्रता के बाद कई ऐतिहासिक घटनायें घटित हुई। महात्मा मोहनदास करमचन्द गान्धी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबन्ध लगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कालान्तर में कोई साक्ष्य न मिलने पर  प्रतिबन्ध को निराधार पाकर प्रतिबन्ध हटा लिया था। सरदार पटेल की मृत्यु के बाद कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू का भारत पर अधिनायकत्व स्थापित होने लगा था। भारतीय जनमानस को लगने लगा था कि पण्डित नेहरू अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, छद्म समाजवाद, परमिट कोटा राज, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लापरवाही, जम्मू एवं कश्मीर विषय पर शेख अब्दुल्ला के साथ खड़े होने की प्रवृत्ति तथा विस्थापितों के प्रति अनदेखी आदि के कारणों से समाज में व्याकुलता बढ़ाने वाले सिद्ध हो रहे हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर भयंकर अत्याचार होने लगे । भारतीय जनमानस ने बंटवारे के समय के भीषण विभीषिका को झेला था। राष्ट्रभक्त जनता के मन में कई प्रश्न उठ रहे थे । पूर्व में भी भारतीय जनता  खिलाफत आन्दोलन, मोपला काण्ड, जिन्ना और मुस्लिमों को विशेष महत्व देते कांग्रेस को देख चुकी थी। भारत के बहुसंख्यक समाज को लगा कि हमारा हित वर्तमान परिस्थितियों में कहां सुरक्षित है? बंगाल के भद्र राजनीतिज्ञ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1923 से 1946 तक हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे। संविधान निर्माण के समय से ही कश्मीर सम्बन्धी अनुच्छेद 370 के वे घोर विरोधी थे। उनका दृष्टिकोण राष्ट्रीय हित और भारत की आवश्यकता में था। उनका नारा था- एक देश- दो विधान- दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवलकर से भी मिलकर विचार विमर्श किया और सहयोग मांगा। उस समय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कांग्रेस में ही थे परन्तु वे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल, पं. मदनमोहन मालवीय, डॉ. सुभाषचन्द्र बोस जैसे राष्ट्रवादी विचारों से ओत प्रोत थे। उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर 1951 में भारतीय जनसंघ नामक नये राजनैतिक दल का गठन किया जिसके वे प्रथम अध्यक्ष बने। बाद में इस दल के अध्यक्ष क्रमश: चन्द्रमोली शर्मा, प्रेमचन्द डोगरा, आचार्य डीपी घोष, पीताम्बर दास, ए. रामाराव, डॉ. रघुबीर, बच्छराव व्यास रहे। 1966 में बलराज मधोक और 1947 में दीनदयाल उपाध्याय अध्यक्ष बने। उसके बाद चार वर्षों तक अटल बिहारी वाजपेयी तथा 1977 तक लालकृष्ण आडवाणी अध्यक्ष रहे। भारतीय जनसंघ ने प्रारम्भ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मित्र भाव रखा तथा संगठन मंत्री के रूप में अधिकाशंत: संघ के प्रशिक्षित, निष्ठावान एवं कर्मठ प्रचारक ही जाते रहे।
भारतीय जनसंघ ने 1953 में जम्मू-कश्मीर पर आन्दोलन चलाया था। पं. दीन दयाल उपाध्याय मुखर्जी के संगठन मंत्री थे वे पर्दे के पीछे से सम्पूर्ण कमान सम्भाले थे। पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की योजनाबद्ध हत्या कश्मीर के जेल में हुई थी। 1952 में हुये राष्ट्रीय चुनाव में भारतीय जनसंघ को मात्र 3 सीटें मिली थी। 1977 में इन्द्रागाँन्धी द्वारा देश पर थोपे गये आपातकाल के समाप्ति के पश्चात भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी में विलय हो गया फलत: कांग्रेस चुनाव हार गई। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दोहरी सदस्यता को आधार बना कर मोरारजी देसाई की सरकार गिरा दी गई थी और भारतीय जनसंघ के पदचिन्हों को पुनर्संयोजित करते हुये महाराष्ट्र के मुम्बई शहर में समुद्र के किनारे छ: अप्रैल 1980 को लाखों जनता के समक्ष नई राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नाम से बनी। इस दल की मुख्य विचारधारा हिन्दू राष्ट्र, प्रखर राष्ट्रवाद, आर्थिक उदारीकरण, अखण्ड मानवतावाद रखा गया। प्रथम अध्यक्ष 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी बने जो 1980 से 1986 तक पदासीन रहे। बाद के दिनों में क्रमशः: लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशामऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, जन कृष्णमूर्ति, वेंकैया नायडू, लालकृष्ण आडवाणी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और वर्तमान जगत प्रकाश नड्डा इस महान दल के अध्यक्ष बने। बीजेपी ने राष्ट्रवाद के साथ गाँधीवादी समाजवाद को भी अपनाया। 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद प्रधानमंत्री इन्द्रागाँधी की हत्या हो गई।
तत्पश्चात राजीव गाँधी को सहानुभूति लहर में कांग्रेस के रूप में 404 लोकसभा सीटों पर विजय मिली और भारतीय जनता पार्टी को मात्र 2 सीटों पर ही विजय हासिल हुई जिसमें पहली सीट मेहसाणा (गुजरात) के एके पटेल और दूसरी सीट आन्ध्रप्रदेश की स्वामकोडा सीट से चन्दू भाई पाटिया जगन रेड्डी को प्राप्त हुई। तब से भारतीय जनता पार्टी निरन्तर विस्तार करती हुई 2014 और फिर 2019 के चुनाव में 303 और पूरे गठबन्धन को 353 सीटें प्राप्त हुई हे। इस प्रकार कांग्रेस के बाद बीजेपी पहली ऐसी पार्टी है जो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। 2014 में 543 लोकसभा सीटों में 282 सीटें बीजेपी को मिली थी जो 2019 में बढ़ कर 303 हुई हैं।
बीजेपी को 2014 में वोट प्रतिशत 31' था जो बढ़ कर 2019 में 37.36' हो गई। एनडीए के साथ इसका संयुक्त वोट प्रतिशत 45' तथा वोटर संख्या 60.37 करोड़ तक पहुंच गई है। 2019 में बीजेपी 437 स्थानों पर चुनाव लड़ी थी। 10 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में बीजेपी अकेले दम पर सभी सीटें जीती। कुल 12 राज्यों में 50' से अधिक मत प्राप्त हुये। इस चुनाव में जातीय वंशवाद एवं परिवारवाद के नारा के संकेत मिले। आज बीजेपी भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामलों में यह भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।
बीजेपी अब 42 वर्ष से भी अधिक पुरानी पार्टी के रूप में अपने संगठन, इतिहास, विचारों, राजनीति और नेताओं व सदस्यों के कारण एक महान राजनैतिक दल के रूप में विश्वविख्यात हो चुकी है। इसके सम वैचारिक संगठनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से नये युवाओं का सदैव सहयोग सदस्यता तथा नया उत्साह प्राप्त होता रहता है। इस दल की उपलब्धियाँ अनेकों है जो भारत के गौरव को बढ़ाने वाली है। आज इस दल की लोकप्रियता भारत में चरम पर है। इस दल का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। भाजपा ने 1989 में 85, 1991 में 120 तथा 1996 में 161 सीटें मिली जो इस बात का प्रमाण है कि लगातार यह दल तीव्र गति से लोकप्रिय होता गया। 1998 में इस दल ने 182 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनतांत्रिक गठबन्धन की सरकार बनी थी। 1996 में पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण सरकार 13 दिन के बाद ही गिर गई थी यद्यपि अटल बिहारी वाजपेयी के उस समय के अन्तिम भाषण की याद आज पूरे राष्ट्र को है। बीजेपी की विशेषता यह है कि यह सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु सक्रिय रहती है। इसके पास कर्मठ, ईमानदार तथा चरित्रवान कार्यकत्र्ताओं व नेताओं की भरमार है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता है तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक मूल्यों से प्रेरणा लेते हुये महान विश्व शक्ति एवं विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शान्ति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिये विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे। भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धान्तों के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए लौकतान्त्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को यह दल अपना आधार मानती है।
पोखरण परमाणु विस्फोट, राममन्दिर निर्माण में व्यापक सहयोग तथा आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी सहित भूमिपूजन, अनुच्छेद-370 की समाप्ति तथा सफलतापूर्वक कश्मीर को उग्रवादियों से मुक्त कराने के प्रयास, उरी सर्जिकल स्ट्राइक, सेना को विस्तारित कर उसे स्वावलम्बी बनाने का सफल प्रयास, कोरोना काल में देश को बचाने हेतु टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान, समाज व्यवस्था के साथ बड़ी संख्या में गरीबों को मुफ्त राशन, विश्व स्तरीय सड़कों का संजाल, सीएए विधान को पास कराकर उससे उपजे आन्दोलनों पर काबू पाना, तलाक व्यवस्था की समाप्ति आदि ऐसे कार्य हैं जो भारतीय जनमानस पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त भी भारतीय जनमानस को ऐसे सभी कई कार्य योजनाएं, दंगा रहित प्रदेश, अपराधियों पर अंकुश, स्वास्थ्य योजना आदि कार्य हैं जो जनमानस में दल के लिए विश्वास उत्पन्न करते हैं।
आज कुठ बातें यदि इस दल के समर्थन में साथ में हैं तो कुछ बाधाएं ऐसी हैं कि पार्टी के विस्तार में बाधा भी मानी जाती हैं। जैसे पार्टी मुख्य रूप से हिन्दी प्रदेशों यानी उत्तर भारत में अधिक लोकप्रिय है परन्तु केरल, तमिलनाडु, पं0 बंगाल, पंजाब, काश्मीर, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ जैसे स्थानों पर यह अपना प्रभाव नहीं बढ़ा पा रही है। यद्यपि इन स्थानों पर विचारधारा और सिद्धान्त भी भाजपा के लिए अनुकूल नही है। कही परिवारवाद, वंशवाद प्रभुत्व में है तो कहीं जनसंख्या अनुपात उचित नहीं है। कहीं-कहीं वामपंथ बाधक है तो कहीं क्षेत्रवाद और भाषा बाधक बन रही है। क्षेत्रीय दल अपने निहित स्वार्थों के कारण पहले से प्रदेशों में सत्तारूढ़ है।बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ऐसे ही प्रदेशों में राजनैतिक संपर्क कर के विपक्षी एकता कस्वर साध रहें है. ऐसी परिस्थिति में भाजपा अपने विस्तार को नया पंख दे कर विस्तार की नई योजना बना रही हैं। वर्तमान में ऐसे प्रदेश जहां ठीक से भाजपा अपना संगठन नहीं खड़ा कर सकी थी, वहां युद्ध स्तर पर संगठन खड़ा कर रही है। संसदीय दल में बड़ा परिवर्तन कर सभी को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमण्डल विस्तार में भी सभी को साथ लिया गया है।जे पि नद्दा का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा कर उन्हें दक्षिण भारत में बीजेपी की पैठ बढाने को कहा गया है .अमित शाह स्वयं बिहार के सीमान्त क्षेत्र पूर्णिया का दौरा कर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को यह सन्देश देने का प्रयास कर रहें है की बीजेपी को सबका साथ और सबका विश्वास चाहिए . मोदी की लोकप्रियता इस समय सर्वोच्य शिखर पर है . वे विश्वव्यापी राजनैतिक व्यक्तित्व के शिखर पर अपने को स्थापित कर चुके हैं.देश की जनता इस उपलब्धि पर गर्व का अनुभव कर रही है.ममता बनर्जी की पार्टी भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फसी दिखाई पड रही हैं. तेजस्वी  जेल जाने के मुहाने पर बैठे हुए हैं. पंजाब और राजस्थान में आप और कांग्रेस सर्कार अपने ही चक्रव्यूह में फसी दिखाई पद रही है .सम्पूर्ण घटनाक्रम को जनता बैचैनी के साथ मूल्यांकन कर रही है.विपक्षी एकता बनाने में कई बाधाएं आ रही है .पी .ऍफ़ आई . पर प्रतिबन्ध लगने के उपरांत मुस्लिम तुष्टीकरण के बयान दे कर अपने पैर में कुल्हाड़ी मार रहें हैं.पुर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी अपनी पैठ बना चुकी है . केरल और तमिलनाडु बीजेपी के लिए अभी भी कठिन लग रही है .आन्ध्र और तेलंगाना में स्थिति पहले की अपेक्षा अच्छी हुई है.यदि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया गया तो परिणाम आचे मिल सकतें है.
आशा है कि आगामी दिनों में पार्टी संघटन को  नया आयाम दे कर 2024 का चुनाव् परिणाम  पूर्ण बहुमत से प्राप्त करेगी।
                       *-लेखक वरिष्ठ लेखक व विश्व संवाद केंद्र, लखनऊ, के सचिव हैं |

 

From Blogger iPhone client